BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में नए निर्देश के पहले दिन शुरू हुई सख्ती, कई वाहन जब्त, गाइडलाइन पालन नहीं करने वालों को पुलिस ने कराया उठक बैठक

दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर– बिहार सरकार द्वारा सूबे में बढ़ते करोना संक्रमण को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी की गई है. जिसमें शाम 4:00 बजे तक सभी दुकानों को बंद करना है, और शाम 6:00 बजे से कर्फ्यू लागू हो जाएगी. आज पहले दिन ही मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न जगहों पर पुलिस की सख्ती देखने को मिली.जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक पर नगर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल ने सभी आने-जाने वाले राहगीरों से रोक कर बाहर निकलने की वजह पूछती और सही नहीं बताने पर वाहनों को जब्त कर लिया जाता था. इस दौरान करीब आधादर्जन वाहन जब्त किये गए.पूरे मामले पर नगर डीएसपी राम नरेश पासवान ने कहा कि लोगों से आग्रह है कि बेवजह समय अवधि समाप्त होने पर बाहर ना निकले. संक्रमण की स्थिति बहुत खराब है. बहुत जरूरत होने पर ही बाहर निकले, अन्यथा पुलिस अपना कार्रवाई करेगी. साथ ही कहा कि करीब आधा दर्जन वाहन जब्त किए गए हैं. जिनके खिलाफ का’र्यवाही की जा रही है और आगे यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.