Breaking NewsGOA

कोरोना का क’हर जारी: अब देश के इस राज्य में लॉकडाउन का ऐलान

गोवा में 4 दिनों का लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। गुरुवार की रात 10 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं और उद्योग खुले रहेंगे।











मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से अपील की है कि जो जहां हैं वहीं रुक जाएं। वे लॉकडाउन के दौरान राज्य के भीतर यात्रा ना करें। क्यों कि सारी पर्यटन गतिविधियों को चार दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान कैसिनों भी बंद रहेगा।









सीएम ने लोगों से अपील की लॉकडाउन से घबराकर वे ज्यादा खरीदारी ना करें। गौरतलब है कि गोवा में कोविड की वजह से रोजाना करीब 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। वर्तमान में राज्य में 16 हजार 591 सक्रिय मामले हैं जबकि महामारी के प्रकोप से एक हजार 86 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.