Breaking NewsNational

अब किसी भी गैस एजेंसी से करा सकेंगे LPG रिफिल! केंद्र सरकार जल्द ले सकती है बड़ा फैसला

नई दिल्ली. रसोई गैस (LPG Gas Cylinder) को लेकर सबसे बड़ी समस्या को मोदी सरकार (Modi Government) जल्द ही दूर कर सकती है. वो समस्या है सिलेंडर को किसी भी एजेंसी से रिफिल करवाने की. अब तक होता यह है कि जिस कंपनी का सिलेंडर हमारे पास है, हमें उसी कंपनी से उसे रिफिल करवाना होता है. अब नए कनेक्शन और LPG सिलेंडरों के रिफिल को लेकर मोदी सरकार आम आदमी को बड़ी राहत देने वाली है. सरकार और तेल कंपनियां उपभोक्ताओं के लिए LPG गैस बुकिंग और रिफिल की पूरी प्रक्रिया को ज्‍‍‍‍‍‍यादा आसान करने पर तेजी से काम कर रही हैं. खबरों की मानें तो देश में LPG बुकिंग और रिफिल को लेकर जल्द बड़ा फैसला हो सकता है.

दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में उपभोक्ता अपने आसपास की किसी भी गैस एजेंसी से रसोई गैस बुक कर सकेंगे. नए नियम लागू होने के बाद अलग-अलग कंपनियों के रसोई गैस का अंतर समाप्त हो जाएगा. जो एजेंसी बेहतर सेवा दे रही है, वहां से सिलेंडर बुक कर जल्द डिलीवरी हासिल की जा सकेगी. सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल जब LPG के नए नियमों पर चर्चा हो रही थी, तब इस बात पर विचार किया गया था.  

तीनों कंपनियां मिलकर बना रही हैं खास प्लेटफॉर्म
रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आपके पास IOC का सिलेंडर है तो आप BPCL से भी रिफिल करवा सकते हैं. नए नियम को जल्द से जल्द लागू करने के लिए इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) तीनों कंपनियां मिलकर एक खास प्लेटफॉर्म बना रही हैं. इसके लिए LPG बुकिंग की मौजूदा व्यवस्था लागू रहेंगी यानी OTP वाला सिस्टम बना रहेगा. 

बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5 किलो वाला सिलेंडर 

हाल में देश की सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने आम लोगों को राहत देते हुए रसोई गैस पर पते की बाध्यता को खत्म कर दिया है. अब बिना एड्रेस प्रूफ भी गैस सिलेंडर खरीदा जा सकता है. इसके अलावा छोटे परिवार वालों को सरकार बड़ी राहत देने की योजना बना रही है. अब आप 5 किलो वाला छोटा गैस सिलेंडर का कनेक्शन बिना किसी एड्रेस प्रूफ के ले सकेंगे. इसका सबसे ज्यादा फायदा महानगरों में रह रहे प्रवासी लोगों को होगा. उन्हें उनके लिए एड्रेस प्रूफ इंतजाम करना मुश्किल होता है. ऐसे में नए नियम उनके लिए सुविधाजनक साबित होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.