हरिद्वार. योग गुरु बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) ने पतंजलि योगपीठ के मुख्य परिसर के अंदर कोरोना वायरस (Corona Virus) मामलों की जानकारी को गलत बताया है. रामदेव ने कहा है कि आईपीडी में आए नए मरीज और आचार्यकुलम में आए नए छात्रों को प्रोटोकॉल के अनुसार कोविड-19 के लिए परीक्षण किया गया था. इसमें से 14 आगंतुकों सकारात्मक पाए गए. उन्होंने कहा कि इन मरीजों को मुख्य परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी. इन लोगों को मुख्य कैंपस के बाहर ही रोक दिया गया था और उनके इलाज की व्यवस्था की गई.
रामदेव ने ट्वीट कर कहा- “पतंजलि में कोई भी व्यक्ति कोरोनोवायरस से संक्रमित नहीं है. जो नए मरीज आईपीडी में आए और नए छात्र जो आचार्यकुलम में प्रवेश के लिए आए थे, हमने उन्हें सीओवीआईडी प्रोटोकॉल के एसओपी के तहत परीक्षण कराया. केवल 14 आगंतुक सकारात्मक थे और उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं थी. इसके अलावा, सभी रिपोर्ट अफवाहें और झूठ हैं. मैं नियमित रूप से रोजाना सुबह 5 से 10 बजे तक योग और स्वास्थ्य के लाइव कार्यक्रम कर रहा हूं.”
हरिद्वार में मिले 1115 नए संक्रमित
बता दें कि शुक्रवार को देहरादून में ही 1605 कोरोना संक्रमित मरीज मिले. जबकि हरिद्वार में 1115 नए केस मिले हैं. आज दिन में ही हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में 83 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थी. इन सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है. इस बीच बताया जा रहा है कि बाबा रामदेव का भी कोरोना टेस्ट किया जा सकता है. पतंजलि योगपीठ में मौजूद बाकी लोगों की भी कोरोना जांच की जा रही है.








Comment here