Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

कोरोना काल के योद्धा सोनू सूद ने कोविड-19 के संक्रमण को दी मा’त, ट्वीट कर दी जानकारी

मुंबई. पिछले साल कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण जब मुंबई से प्रवासी मजदूर पलायन करने लगे तो उनमें से कई पैदल तो, कुछ अपनी व्यवस्था से घर जाने लगे. ऐसी स्थिति में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) इन प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर सामने आए. उसके बाद से आज तक वे जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं.

कोरोना की दूसरी लहर में वायरस से संक्रमित होने के बाद भी सोनू सूद ने लोगोंं की बिना रुके, बिना थके मदद करते रहे. देश भर में उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे. उनके फैंस की दुआएं रंग लाईं हैं. कोरोना काल में योद्धा बनकर उभरे सोनू सूद ने कोविड-19 के संक्रमण को मात दे दी है.

सोनू सूद का ट्वीट.


सोनू सूद ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को अपनी कोरोना की नई टेस्ट रिपोर्ट के निगेटिव आने की जानकारी दी है. सोनू सूद ने खुद के संक्रमित होने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर दी थी. तब उन्होंने लिखा था कि, ‘कोविड पॉजिटिव. मूड और स्पिरिट- सुपर पॉजिटिव’. इसके आगे उन्होंने लिखा था कि- ‘एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है. आप सभी को नमस्ते. मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.’

सोनू ने 17 अप्रैल को वायरस से संक्रमित होने की खबर दी थी. 23 अप्रैल को उनकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई. सोनू ने संक्रमित होने के 10 दिन पहले ही वैक्सीन लगवाया था. संक्रमित होने के 5-6 दिन के भीतर अर्जुन रामपाल भी कोरोना को मात दे चुके हैं. वे भी वैक्सीन का पहला डोज लगवा चुके थे. कोरोना वायरस सूद के मदद करने के जज्बे को कम नहीं कर पाया था. हर तरफ से निराश हो चुके लोग उस समय भी सूद से मदद मांग रहे थे और सूद वायरस से लड़ने के दौरान भी लोगों की लगातार मदद करते रहे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.