BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

ब्रेकिंग : मुजफ्फरपुर में मिलें 704 नए कोरोना सं’क्रमित मरीज, मचा हड़’कंप

PATNA : कोरोना की वजह से पूरे देश में हर ओर तबाही का मंजर है. बिहार में एक बार फिर से कोरोना का बम फूटा है. राज्य में पिछले 24 घंटे में 12 हजार 672 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. पूरे राज्य में सर्वाधिक राजधानी पटना में 2 हजार 801 नए केस सामने आये हैं. इसे पहले बुधवार को सूबे में रिकार्ड 12 हजार 222 संक्रमित मामले सामने आये थे. 











बिहार में कोरोना वायरस सं’क्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. शुक्रवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 12 हजार 672 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के 6 जिलो में 500 से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सजा की गई नई जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में सर्वाधिक 2801 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.जबकि गया जिले में 816, औरंगाबाद जिले में 748, सीवान जिले में 243, मुजफ्फरपुर जिले में 704, सारण जिले में 617 और बेगूसराय जिले में 607 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. 

हेल्थ डिपार्टमेंट ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 8 हजार 147 सैंपल की कोरोना जांच की गई है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले में एंटीजन किट से कुल 1821 लोगों की जांच की गई. इनमें से कुल 234 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.