मुजफ्फरपुर में गुरुवार को दिन की शुरुआत आसमान पर बादल छाने और तेज हवाओं से हुई। मुजफ्फरपुर के साथ ही बिहार के 28 जिलों में तेज हवा, आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश रिकार्ड की गई। आंधी और बारिश से गुरुवार काे आम, लीची और गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ है।
मुशहरी प्रखंड के आसपास के क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि, दिन और रात के तापमान में तेजी से आई कमी से तपिश और गर्मी से लोगों को राहत भी मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार से आसमान साफ होने की संभावना जताई है। फिर पछिया हवा चलेगी।
तार पर तीन जगह गिरे पेड़, 5 घंटे ठप रही बिजली
आंधी-बारिश में सबसे ज्यादा चंदवारा फीडर की बिजली पर गुरुवार को असर पड़ा। चंदवारा सब स्टेशन को जोड़ने के लिए दो ग्रिड से बिजली दी जाती है, लेकिन दोनों ग्रिड से बिजली सप्लाई ठप हाे गई। करीब 5 घंटे से ज्यादा समय तक चंदवारा स्टेशन से जुड़े इलाके में बिजली गुल रही। इससे लाेगाें काे सुबह पानी की समस्या झेलनी पड़ी। एनबीपीडीसीएल अधिकारी के मुताबिक, मुशहरी सुपरग्रिड से चंदवारा स्टेशन तक 33 हजार लाइन पर तीन जगह पेड़ गिर गए, जबकि दो जगह बांस गिरा।








Leave a Reply