Breaking NewsMAHARASHTRA

कोरोना मरीजों को एम्बुलेंस नहीं मिल रहे हैं और तस्कर इसमें शराब सप्लाई कर रहे हैं

मुंबई. कोरोना वायरस (Coronavirus Case in Maharashtra) की दूसरी लहर से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है. सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र के कई जिलों के हालात ये हैं कि यहां मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिल रही है. तो वहीं, दूसरी तरफ राज्य के शिरणी जिले में शराब तस्करों ने शराब की सप्लाई का अनोखा तरीखा खोज लिया है.

शिरणी में कुछ शराब तस्कर एम्बुलेंस में शराब भरकर इसकी तस्करी कर रहे हैं. पुलिस ने इस गिरोह को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का मानना है कि यह शराब की तस्करी एम्बुलेंस में इसलिए की जा रही थी ताकि कोई भी नाकेबंदी पर पुलिस वाले या कोई दूसरी एजेंसी इसे रोके नहीं और सब को लगे कि इस एम्बुलेंस में कोरोना मरीज को ले जाए जा रहा है. इसी का फायदा आरोपी ने उठाया और एम्बुलेंस में तकरीबन 23,000 हजार रुपये की शराब छुपा के रखी और एंबुलेंस में ही इसकी तस्करी एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाने के लिए हो रही थी.

पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस पूरे मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों को शक है कि यह एक बड़ा गिरोह हो सकता है जो एम्बुलेंस के जरिए शराब की तस्करी एक शहर से दूसरे शहर करने में लगे हो.


आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के लगातार मामले बढ़ने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना नियमों को काफी ज्यादा खड़ा कर दिया है, जिसमें दुकानें अब सुबह 7:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक की खुली रहेंगी.

शराब की दुकानें बंद होने की वजह से और लोगों की शराब की मांग लगातार तेजी से बढ़ने के बाद तस्करों ने के नायाब तरीका चुना और एम्बुलेंस के जरिए शराब की तस्करी करना शुरू कर दिया. जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में प्रतिदिन 60,000 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं और सैकड़ों लोगों की हर रोज मौत हो रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.