Breaking NewsMAHARASHTRA

ब्रेकिंग : इस कोविड अस्पताल में लगी आग, ICU में 13 मरीजों की ज’लकर मौ’त

मुंबई. महाराष्ट्र (Coronavirus In Maharashtra) स्थित मुंबई से सटे विरार इलाके में विजय वल्लभ कोविड अस्पताल (Vijay Vallabh) में आ’ग लगने से 13 लोगों की मौ’त हो गई. मिली जानकारी के अनुसार विरार वेस्ट स्थित विजय वल्लभ हॉस्पिटल में 15 पेशंट्स ICU में थे, जिसमें से 13 की मौत हो गई. माना जा रहा है कि एसी में शॉ र्टसर्किट के चलते आग लगी. बताया गया कि अस्पताल का ICU सेंकड फ्लोर पर था. सुबह 3 बजे के करीब आग लगी.

अस्पताल के सीईओ दिलीप शाह ने कहा कि इस घट’ना मं 13 लोगों की मौ’त हो गई. उन्होंने कहा कि अस्पताल में करीब 90 पेशेंट्स हैं. उन्होंने बताया कि जिन पेशेंट्स को ऑक्सीजन की जररूत है उन्हें हम दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर रहे हैं. शाह ने बताया कि ICU से कुछ आग जैसा गिरा और 1-2 मिनट में आ’ग फैल गई. उन्होंने कहा कि अस्पताल में फायर सेफ्टी है. सीईओ ने दावा किया कि रात में अस्पताल में डॉक्टर थे. यह पूछे जाने पर कि कितने स्टाफ ड्यूटी पर थे, शाह ठीक-ठीक संख्या नहीं बता सके.

तीमारदार ने बताया – ICU फुल था
हमारे सहयोगी संस्थान News18 लोकमत के अनुसार अस्पताल में लगी आग पर काबू पाने के लिए वसई विरार महानगर पालिका की 10 फा”यर ब्रि”गेड की गाड़ियां लगी हुई थी. अस्पताल में मौजूद एक मरीज के साथ आए तीमारदार ने दावा कि एसी में शॉर्टसर्किट से आग लगी. उन्होंने बताया कि ICU में 15 पेशेंट थे. उन्होंने आशंका जताई की सभी की झुलसकर मौ’त हो गई होगी. तीमारदार ने बताया कि ICU फुल था.

एक अन्य तीमारदार अविनाश पाटिल ने कहा कि सुबह सवा तीन बजे मेरे दोस्त का फोन आया कि अस्पताल में आग लगी हुई थी. उन्होंने दावा किया कि मौके पर खाली 2 नर्स थीं लेकिन कोई डॉक्टर नहीं था. उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के पास अपनी फायर सेफ्टी का कोई सिस्टम नहीं है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.