Breaking NewsDELHISTATE

ऑक्सीजन कम है, मरीज म’र जाएंगे, फफककर रोने लगे अस्पताल के CEO

नोएडा. शांति मुकुंद अस्पताल के सीईओ ने कहा कि उनके अस्पताल में ऑक्सीजन संकट बेतरह गहरा चुका है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीईओ सुनील सग्गर ने कहा कि हमने डॉक्टरों से कहा – जिन रोगियों को छुट्टी दी जा सकती है उन्हें डिस्चार्ज किया जाए. हमारे पास कुछ ही घंटे का ऑक्सीजन बचा है.

इसी बीच खबर आई है कि आकाश हेल्थकेयर में भी महज डेढ़ घंटे तक चल पाने लायक ऑक्सीजन का स्टॉक है. आकाश हेल्थकेयर के सीईओ कौशर शाह के मुताबिक, अस्पताल में फिलहाल 200 मरीज हैं जबकि ऑक्सीजन महज डेढ़ घंटे के लिए बचा है. आपको बता दें कि लखनऊ से मिली खबर के मुताबिक, यूपी में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोरोना के 34379 नए केस सामने आए हैं.

शांति मुकुंद अस्पताल के सीईओ को सुनें

कैलाश अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती बंद


इससे पहले नोएडा के कैलाश अस्पताल ने भी ऑक्सीजन संकट होने की बात कही. उसने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में उसके चार अस्पताल हैं और चारों में ऑक्सीजन की किल्लत हो चुकी है. वहां नए पेशेंट की भर्ती करने से अधिकारियों ने मना कर दिया है. अस्पताल के अधिकारियों को सूचना दी गई है कि 36 घंटे बाद ही कैलाश अस्पताल को ऑक्सीजन की सप्लाई की जा सकती है.

दिल्ली के 6 निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म

इस बीच दिल्ली से खबर है कि वहां के 6 प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन बिल्कुल खत्म हो चुका. जिन अस्पतालों में ऑक्सीजन पूरी तरह खत्म हो चुका, उनके नाम हैं राठी अस्पताल, संतोम हॉस्पिटल, सरोज सुपर स्पेशियलिटी, हॉस्पिटल, तीर्थ राम अस्पताल और यूके नर्सिंग होम. इसके अलावा दिल्ली के कई अस्पताल ऐसे हैं जहां कुछ घंटों का ऑक्सीजन बचा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.