BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बिहार में कोरोना लील रहा परिवार, मुजफ्फरपुर में एक साथ सजी दो सगे भाइयों की अ’र्थी, दोनों चर्चित व्यवसायी

बिहार में कोरोना की दूसरी ल’हर की भ’यावहता पुरानी महामारियों की याद ताजा करने लगी है. पहले जब कभी हैजा व चेचक का प्रको’प होता था तो कई-कई परिवार साफ हो जाते थे. कई परिवारों में इक्के-दुक्के लोग बच जाते थे. कोरोना महामा’री भी अब कुछ उसी तरह का रूप धारण करता जा रहा है. मंगलवार की रात कोरोना के प्रकोप ने दो सगे भाइयों को अपनी च’पेट में ले लिया और दोनों भाइयों की मौ#त हो गयी.

दोनों भाई चर्चित व्यवसायी थे जो मुजफ्फरपुर में कार्ड वाले के नाम से वर्षों से फेमस थे. कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद छोटे भाई को एसकेएमसीएच के बगल स्थित एक निजी अस्पताल में 16 अप्रैल को भर्ती कराया गया, वहीं बड़े भाई को ब्रह्मपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में 17 अप्रैल को भर्ती कराया गया.

छोटे भाई की मौत मंगलवार की रात 11: 30 बजे अस्पताल में ही हो गयी तो बड़े भाई ने रात को 2 : 30 बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस घटना की जानकारी के बाद छाताबाजार में कोह’राम मच गया. दोनों के श’व को सिकंदरपुर स्थित मु’क्तिधाम भेज दिया गया.

दोनों भाइयों की अर्थी भी एक साथ ही सजी, जहां मृत बड़े भाई के बड़े पुत्र ने अपने पिता व चाचा को एक साथ मुखाग्नि दी. अपने पति को अस्पताल में भर्ती होने के बाद नहीं देख पायी छोटे भाई की पत्नी भी श्म’शान घा’ट पहुंच कर अपने पति के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन की.दोनों भाइयों के एक साथ हुए नि’धन के बाद शोक की लहर है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.