PATNA : बिहार में एक तरफ कोरोना तो दूसरी ओर अप’राधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना के सिटी इलाके से सामने आ रही है. जहां दिनद’हाड़े बमबाजी की गई है. इस घ’टना में एक व्यक्ति के घाय’ल होने की सूचना मिल रही है. पुलिस की टीम घ’टनास्थल पर मौजूद है.
वारदात राजधानी पटना के सिटी इलाके की है, जहां चौक थाना के कैमशिकोह में दो गुटों में बमबाजी की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बमबारी की इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे तत्काल इलाज के लिए पटना सिटी स्थित गुरु गोविन्द सिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
इस वारदात के बाद घ’टनास्थल पर पटना पुलिस की एक बड़ी टीम पहुंची है. घ’टना की छानबीन की जा रही है. आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि आपसी वि’वाद को लेकर ही इस घ’टना को अंजाम दिया गया है. हालांकि पुलिस पदाधिकारी मा’मले की तफ्तीश में जुटे हुए हैं.









Leave a Reply