BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर : बिहार में पंचायत चुनाव स्थगित, इलेक्शन कमीशन का बड़ा फैसला

PATNA : बिहार में कोरोना महामा’री के बढ़ते संक्र’मण को देखते हुए पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया गया है. इलेक्शन कमीशन की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. साथ ही चुनाव आयोग ने कल से शुरू होने वाले प्रशिक्षण को भी स्थगित कर दिया है. बिहार के सभी जिलों के डीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है. 

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पत्र के मुताबिक 15 दिन बाद समीक्षा बैठक की जाएगी. उसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जायेगा. आयोग ने बताया है कि कल से शुरू होने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है. सभी निर्वाचन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी की ट्रेनिंग स्थगित की गई है. 

Input : FirstBihar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.