BIHARBreaking NewsSTATE

आरा में भी सिर्फ 3 तीन खुलेंगी गैरजरूरी दुकानें, DM का बड़ा आदेश, यहां डिटेल में पढ़िए नई गाइडलाइन

ARA : बिहार में कोरोना संक्रमण का प्रकोप जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर भोजपुर जिले से सामने आ रही है. जिले के डीएम रोशन कुशवाहा ने एक बड़ा एलान किया है. भोजपुर जिले में बढ़ते मामले को देखते हुए उन्होंने नई गाइडलाइन जारी कर दी है. भोजपुर में गैरजरूरी दुकानों को सप्ताह में मात्र तीन दिन ही खोलने का आदेश दिया है. अल्टरनेट तरीके से दुकानें खोली जाएंगी. इस खबर में नीचे नई गाइडलाइन की पूरी कॉपी दी हुई है, जिसे आप विस्तार से बढ़ सकते हैं.











बिहार में में कोरोना बेकाबू हो गया है. तेजी से बढ़ते संक्रमण की रोकथाम को लेकर भोजपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने जिले के आलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है. भोजपुर के लिए एक नई गाइडलाइन ही जारी कर दी गई है. सभी आवश्यक चीजों की दुकानों को छोड़कर गैरजरूरी दुकानों ने डीएम ने हफ्ते में सिर्फ तीन दिन खोलने का आदेश दिया है. ताकि कम से कम भीड़ हो और संक्रमण की चेन को तोड़ने में ये तरकीब सफल हो.












भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक जिले में किराना दूकान, दूध डेयरी, आनाज मंडी, फल और सब्जी की मंडी, मीट-मछली की दूकान, पशु चारा की दूकान, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, गैरेज, सर्विस सेंटर्स, निर्माण आदि के लिए सीमेंट, बालू, गिट्टी, छड़, हार्डवेयर की दूकान और अन्य आवश्यक सेवाओं की दुकानें रोज यानी कि प्रतिदिन खुलेंगी. 

आपको बता दें कि भोजपुर जिले में लगातार कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं. बीते दिन बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक जिले में कुल 157 नए मरीज मिले. जिसके कारण डिस्टिक्ट में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 831 हो गई है. गौरतलब हो कि अब तक भोजपुर में कुल 6477 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं. जबकि 55 लोगों की मौ’त कोरोना से हो चुकी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.