BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में कोरोना से 21 वर्षीय युवक समेत 14 की मौ’त

जिले में कोरोना की हर बीतते दिन के साथ स्थिति भया’वह हो रही है। मंगलवार को जिले में कोरोना से 21 वर्षीय युवक समेट 14 लोगों की मौ’त हो गई। इसके अलावा एक दर्जन कोविड मरीजों की स्थिति गं’भीर बनी हुई है।

सबसे अधिक मौ’त एसकेएमसीएच में छह लोगों की हुई। इसमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में तीन और आईटी मेमोरियल हॉस्पिटल में दो लोग की मौ’त हो गई। इधर, होम आइसोलेशन में रह रहे बैरिया परती टोला के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कथैया थाना के हरपुर निवासी की मंगलवार सुबह मौत हो गई। वे चार दिन पहले कोलकाता से आए थे। होम आइसोलेशन में रहने के दौरान उनकी स्थिति गंभीर हो गई और मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिए। वहीं, पटना में मुजफ्फरपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के वरीय सदस्य की कोरोना से मौत हो गई। वह 10 अप्रैल से कोरोना से पी”ड़ित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.