बिहार के लिए अगले 48 घंटे काफी सेनसेटिव साबित होने वाला हैं. अगले 48 घंटे में बिहार सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को लेकर सरकार कोई बड़ा कदम उठा सकती है. सूत्रों के हवाले से जो बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है उसमें कहा जा रहा है कि लाख पाबंदियों के बावजूद संक्रमण का चेन टूटने के बजाए मजबूत होता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में बिहार में 10,455 नये मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते संक्रमण पर चिंता जाहिर की है.
बिहार में कोरोना की दूसरी लहर में नए मरीजों को आंकड़ा दस हजरिया हो गया है. बुधवार को नए मरीजों का एक बार फिर रिकॉर्ड आंकड़ा मिला है. आज 24 घंटे में बिहार में 10455 नए मरीज मिले हैं. महज चार दिनों में 32 हजार से अधिक नए मरीज मिले हैं. वहीं एक्टिव केसों की संख्या 55 हजार के पार पहुंच गई है. एक्टिव केसों की संख्या 56354 हो गई है.

अभी अभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में आज बुधवार को 10455 नए मरीज मिले हैं. यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. जिलों की लिस्ट में सबसे ज्यादा फिर पटना में ही मरीज मिले हैं. आज पटना में 2186 नए मरीज मिले हैं. दूसरे स्थान पर एक बार फिर गया है. गया में रिकॉर्ड 1081 नए मरीजों की पहचान हुई है. इसी तरह, प्रमुख जिलों में मुजफ्फरपुर में 544, सारण में 530, भागलुपर में 449 और औरंगाबाद में 350 नए केस सामने आए हैं.







Leave a Reply