BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में लॉकडाउन पर बोले डिप्टी सीएम तारकिशोर, नहीं सुधरे हालात तो सरकार ले सकती है कड़ा फैसला

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारत में कहर बरपा रही है. संक्रमण की बेहद तेज रफ्तार अब डराने लगी है. कोरोना के अटैक से लोगों में भय है तो सरकारों के सामने फिर बड़ा संकट खड़ा हो गया है. देशभर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फल रहा है. ऐसे में आए दिन संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. वहीं, बिहार भी इससे अछूता नहीं हैं. संक्रमित मरीजों की बढ़ोतरी के साथ- साथ लगातार मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है. इन सब के बीच जहां सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में मुख्य रूप से नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. वहीं, कोरोना के बिगड़ते हालात पर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद  ने कहा कि हमारे पास जो संसाधन हैं या केंद्र सरकार के सहयोग से जो भी आवश्यक कदम उठाने हैं. वह सारे आवश्यक कदम हम सब उठा रहे हैं. उसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी. ऑक्सीजन की व्यवस्था है. केंद्र सरकार के मंत्रियों से बात हुई है. जिससे बिहार को अधिक से अधिक आक्सीजन मिले. जो संसाधन कोरोना के मरीजों के लिए आवश्यक हैं, उसके लिए सरकार गंभीर है और सरकार हर आवश्यक कदम उठा रही है.

कोरोना से बिगड़ते हालात पर डिप्टी सीएम ने लॉकडाउन के संकेत दिये हैं. उन्होंने कहा कि विगत दिनों हमने कैबिनेट में नाइट कर्फ्यू का निर्णय लिया है और परिस्थितियों का लगातार आकलन कर रहे हैं. कोविड की श्रृंखला अगर नहीं टूट पाएगी, तो उसे तोड़ने के लिए और भी आवश्यक कदम उठाना हो तो हम सब उठाएंगे.

Bihar में Lock Down पर बोले Dy CM Tarkishore Prasad, नहीं सुधरे हालात तो सरकार ले सकती है कड़ा फैसला

आपको बता दें की स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पिछले 24 घंटे के आंकड़ों में कोरोना के 7487 नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में एक्टिव केस की कुल संख्या 49527 हो गयी है. पिछले 24 घंटे में पूरे बिहार में 41 लोगों की मौत हो गयी है. विभाग की ओर से जारी आंकड़ा हम सबी को चौकन्ना और सचेत रहने का इशारा करती है. हम सभी को काफी सजग रहना होगा. राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में नये मरीज मिले हैं. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.