Breaking NewsJHARKHAND

बड़ी खबर : झारखंड में भी 22 से 29 अप्रैल तक एक सप्ताह का लॉकडाउन, सरकार ने लिया फैसला

रांची. कोरोना चेन को तोड़ने के लिए झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने एक सप्ताह का लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का फैसला लिया है. सरकार ने 22 अप्रैल की शाम से 29 अप्रैल की शाम तक यानी 7 दिन के लॉनडाउन लगा दिया है. इसे सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा की.

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीएम आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें मुख्य सचिव सुखदेव सिंह सहित कई अधिकारी शरीक हुए. बैठक में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है.

बता दें कि दो दिन पहले हुई सर्वदलीय बैठक में जेएमएम और बीजेपी ने लॉकडाउन की वकालत की थी. बाद में कांग्रेस की तरफ से भी ये मांग सामने आई. पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने फोन पर बातकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लॉकडाउन की जरूरत पर जोर दिया.

इधर, रांची में कोरोना का कहर देखते हुए कारोबारियों ने सेल्फ लॉकडाउन का पालन करते हुए दुकानें बंद रख रहे हैं. सचिवालय कर्मचारी संघ भी लॉकडाउन की मांग के मद्देनजर सामूहिक अवकाश पर हैं. झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी लॉकडाउन को जरूरी बताते हुए सेल्फ लॉकडाउन की घोषणा की. और कारोबारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की. राज्य की जनता की भी हर हाल में कोरोना चैन तोड़ने के पक्ष में हैं. यानी चौतरफा दबाव को देखते हुए सरकार ने एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. थोड़ी देर में इसका ऐलान हो सकता है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.