BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : अ’गलगी में पांच घर ज’ले, लाखों की संपत्ति राख

मुजफ्फरपुर: मनियारी थाना क्षेत्र की रतनौली पंचायत के वार्ड नंबर पांच में अचानक आग लग गई जिसमें दो घर समेत लाखों की संपत्ति ज’लकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आ’ग पर काबू पाया, लेकिन तबतक घर में रखा खाद्य पदार्थ, कपड़े, बर्तन व अन्य सारी सामाग्री जल चुकी थी। पीड़ितों में मो. मजीद एवं मो. सज्जाद शामिल हैं। मुखिया सुनैना देवी व समाजसेवी हरेंद्र कुमार ने प्रखंड प्रशासन एवं मनियारी पुलिस को सूचित करते हुए पी’ड़ित को राहत देने की मांग की, ताकि उसे कोई क’ष्ट नहीं हो। वहीं, कुढ़नी सीओ रंभू ठाकुर ने बताया कि हल्का कर्मचारी से क्षति का आकलन कराते हुए जल्द ही पीड़ितों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मोतीपुर : बरूराज गांव में सोमवार को अचानक आग लग जाने से तीन घर और उसके अंदर रखे करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम के प्रयास से आग पर काबू पाया। अग्निपीड़ितों में अनवरी खातून, मो. मुस्तकीम और मो. शमशाद शामिल हैं।

अनवरी खातून ने बताया कि मेहनत मजदूरी कर पैसे जुटाकर उसने अपनी बेटी की शादी के लिए आभूषण और कुछ शादी के कपड़े खरीद कर पेटी में रखे थे। 10 हजार रुपये नकद खर्च करने के लिए रखे थे। आग ने उसके सारे सपने जला कर राख कर दिया। मुखिया गोपाल साह ने मौके पर पहुंच पीड़ितों को चूड़ा-गुड़ मुहैया कराया। सीओ अरविंद कुमार अजित ने बताया कि हल्का कर्मचारी को मौके पर क्षति का आकलन करने के लिए भेजा गया है। मंगलवार को सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.