BIHARBreaking NewsDARBHANGASTATE

ब्रेकिंग : दिनद’हाड़े 3 लाख की लू’ट, अप’राधियों ने पि’स्टल भि’ड़ाकर की लू’टपा’ट

DARBHANGA : इस वक़्त की बड़ी खबर दरभंगा जिले से सामने आ रही है जहां पि’स्टल के बल पर अप’राधियों ने एक किराना व्यवसाई से तीन लाख रुपये की लू’ट की घट’ना को अंजाम दिया है. मामला कुशेश्वरस्थान थाना के बहोरवा पुलिस पीकेट से महज 500 गज  की दूरी पर का है. इस घट’ना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. 

बताया जा रहा है कि किराना और गल्ला  व्यवसाई रामकुमार गुप्ता का बेटा ब्रजेश कुमार उर्फ छोटू गुप्ता  तीन लाख रूपये लेकर महाजन के यहां जमा करने जा रहा था. इसी बीच मोरकाही और समैला के बीच मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने छोटू को घेर कर अचानक एक राउंड फायरिंग कर दी. परन्तु गोली छोटू के बगल से गुजर गई.









पीड़ित के पारिवारिक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार अपराधी ने छोटू पर गोली चलाई जो छोटू को बगल से छूकर निकल गई  औरइतने में पिस्टल लिए युवक ने रुपये से भरा बैग छीन लिया और आराम से समेला के तरफ भाग गए. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.