नई दिल्ली: अगर आप कोरोना काल में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. आज से आप सिर्फ 5000 रुपये लगा कर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं. बता दें फंड हाउस मिराए एसेट (Mirae Asset) ने भारत में पहली बार दो पैसिव NYSE FANG+ फंड्स लॉन्च किए हैं. ये दोनों फंड 19 अप्रैल 2021 यानी आज ओपन हो रहे हैं. वहीं, कंपनी के लार्ज कैप फंड ने पिछले एक साल निवेशकों को 57.1 फीसदी का रिटर्न देकर मालामाल बनाया है. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं-
इसमें कंपनी का पहला प्रोडक्ट मिरे एसेट NYSE FANG+ ETF’ है. बता दें यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है, जो NYSE FANG+ Total Return Index को दर्शाता है. वहीं, दूसरा प्रोडक्ट मिरे एसेट NYSE FANG+ETF Fund of Fund है. यह ओपन एंडेड फंड ऑफ फंड स्कीम है, जो Mirae Asset NYSE FANG+ETF में निवेश करता है. NFO के दौरान इन दोनों ही स्कीम में आप सिर्फ 5000 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं. ईटीएफ के लिए यह 30 अप्रैल 2021 को बंद होगा.
टॉप कंपनियों में है शामिल
बोस्टन कंस्लटेंसी ग्रुप के मुताबिक न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज यानी NYSE FANG+Index में शामिल 10 में 7 कंपनियों ने 2020 की 50 शीर्ष कंपनियों में जगह बनाई है.
फंड की क्या खासियत है-
>> NYSE FANG+ Index एक समान वेटेड (equal weighted Index ) इंडेक्स है जो इस तरह डिजाइन किया गया है कि टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर डिस्क्रिएशनरी सेक्टर का प्रतिनिधित्व करे. इसमें बहुत ज्यादा ट्रेड होने वाले ग्रोथ स्टॉक होते हैं.
>> NYSE FANG+ Index भारतीय निवेशकों को ग्लोबल इनोवेशन लीडर्स जैसे फेसबुक, एमजॉन, एप्पल, नेटफ्लिक्स, अल्फाबेट (गूगल), टेस्ला, ट्विटर वगैरह में एक्सपोजर देता है. FANG+ कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 7.7 ट्रिलियन डॉलर की है.
>> ये सेक्टर और कंपनियां लॉन्ग टर्म मेगा ट्रेंड को दर्शाती हैं. इनमें अर्थव्यवस्थाओं, कारोबार और समाज को बदलने की ताकत होती है.
>> FANG + इंडेक्स में निवेश करने से निवेशकों को भारतीय निवेशकों को रुपये में कमजोरी का फायदा मिलेगा.
मिराए एसेट NYSE FANG+ ETF का प्रबंधन सिद्धार्थ श्रीवास्तव करेंगे. जबकि मिराए एसेट Mirae Asset NYSE FANG+ ETF फंड ऑफ फंड का प्रबंधन एकता गाला करेंगी. मिराए एसेट NYSE FANG+ ETF फंड ऑफ फंड निवेशकों को रेगुलर प्लान और डायरेक्ट प्लान विद ग्रोथ प्लान के ऑप्शन भी देगा.








Leave a Reply