BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

गायघाट; शिवदाहा में शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण भूसा ज’लकर राख, दिनभर बिजली आपूर्ति ठप

Repoted by Gayghat Team

गायघाट। प्रखंड के शिवदाहा-महेशवाड़ा चौर में हाइपरटेंशन तार में शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण किसानो का खेत में रखे भूसा जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान बिटन पासवान, राजन सहनी ने बताया कि लगभग एक एकड़ गेहूं की दौनी कराकर भूसा खेत में ही छोड़ दिया था। अचा’नक आग लगने के कारण भूसा ज’लकर राख हो गया। आग लगने के बाद मौके पर अफरा त’फरी मच गई। सूचना के बिजली विभाग के अधिकारियों ने लाईन बंद कराया ।ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फा’यर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। इधर आ’गलगी की घटनाएं के बाद शिवदाहा-महेशवाड़ा ब्रांच का लाईन बाधित हो गया है। बिजली विभाग के जेई अविनाश रंजन ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। कुछ लोगों द्वारा तार एक पोल की का’टने की सूचनाएं मिल रही है। देर रात अगर बिजली बहाल नहीं की गई तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। वही समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति ठप हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.