श’राब पीकर पी’टने वाला पति अब घर आते ही पत्नी से कहेगा – कैसी हो डार्लिंग। कोर्ट के इस आदेश और पति के वादे के साथ छह माह से पति से दूर रह रही पत्नी उसके साथ घर जाने को राजी हो गई।इस केस के साथ कोर्ट में चल रहा तलाक सहित अन्य तीन केस भी खत्म हो गए। कोर्ट ने दंपती को मिलाने के पीछे तर्क दिया कि यदि पति रोज पत्नी से कहेगा – कैसी हो डार्लिंग तो इससे दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
पत्नी बात-बात पर विवाद करने लगती है
डीपीओ जेएस तोमर ने बताया 2013 में खरगोन की हेमलता (23) का विवाह धार के अभिषेक (25) से हुआ था। छह माह बाद दोनों में वि’वाद होने लगे। हेमलता का आरोप है कि आए दिन पति श’राब पीकर मा’रपी’ट करता है। इसमें सास भी सहयोग करती है। उधर, पति का आरोप है कि पत्नी बात-बात पर विवाद करने लगती है। छह माह पहले हेमलता अपने घर आ गई। इसके बाद मई में अभिषेक ने खरगोन व धार कोर्ट में तलाक का केस लगा दिया। हेमलता का कहना है मेरे पति इंदौर में रहते हैं। महीने में एक या दो बार आते हैं। मुझे उनके माता-पिता के पास रख दिया है।
घर पहुंचते ही पत्नी को कहेगा, कैसी हो डार्लिंग?दंपती का गुरुवार को मीडिएशन से सीजेएम गंगाचरण दुबे ने समझौता कराया। दोनों की काउंसिलिंग हुई। इसके बाद कोर्ट ने कहा- अभिषेक रोजाना घर पहुंचते ही पत्नी को कहेगा कैसी हो डार्लिंग। इस पर अभिषेक ने सहमति जताई। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी रवाना हुए।








Comment here