BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : शहर के सड़कों पर सुबह-शाम दिख रही लोगों का हुजूम

कोरोना का कह’र बढ़ता जा रहा है। हर दिन रिकॉ’र्ड तोड़ संक्र’मित मरीज मिल रहे हैं। कहीं दवा नहीं मिलने से परे’शानी बढ़ रही है तो कहीं ऑक्सीजन नहीं मिलने से संक्र’मित परे’शान हो रहे हैं। इसबीच सुबह और शाम शहर के विभिन्न सड़कों पर लोगों का भीड़ देखने को मिल रहा है।

शाम ढलने के बाद भीड़ कम हो रहा है। वहीं, रात में तो सड़कों पर सन्नाटा रहता है। शनिवार दोपहर को आम दिनों की अपेक्षा सड़क पर कम भीड़ देखने को मिला। शहर में गाड़ियां सरपट दौड़ रही थीं। जाम नहीं था। हालांकि, भगवानपुर के यादवनगर, जीरो माइल व बैरिया बस स्टैंड के पास भीड़ दिखी। यहां अधिकांश कोरोना के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते देखे गए। शाम सात बजे के बाद शहर में पुलिस का सायरन सुनकर दुकानदार भी आनन फानन में शटर गिराते रहे। इस दौरान शहर के विभिन्न इलाके में एक दर्जन दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.