भोपाल. मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना (Corona) संक्रमण को देखते हुए अब सरकार ने सख्ती करनी शुरू कर दी है. इसी के चलते अब भोपाल और इंदौर में कर्फ्यू 26 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं से संबंधित सरकारी कार्यालय खुलेंगे. इसके अलावा सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे. कर्फ्यू 26 अप्रैल सुबह 6 बजे तक रहेगा. इसके अलावा सभी सेवाएं बंद रहेंगी. भोपाल के जिलाध्यक्ष के अनुसार कर्फ्यू को पूरी सख्ती के साथ लागू करवाया जाएगा. उन्होंने कहा कि मूवमेंट को कम करना लक्ष्य है.








Leave a Reply