BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : कटरा का बहादुर समुद्र में भटककर पहुंचा पाकिस्तान, पत्नी और पिता ने लगाई मदद की गुहार

Repoted by Deepak

मुजफ्फरपुर। ज़िले के कटरा प्रखंड अन्तर्गत तेहवारा पंचायत के फकराना निवासी विनोद महतो का पुत्र बहादुर समुद्र में भटककर पाकिस्तान पहुंच गया। वह वहां जाकर फंस गया है। उसे वापस भारत लाने के लिए किसी ने भी अबतक कोई पहल शुरू नहीं की है। कटरा के फकराना गांव के बहादुर के पिता विनोद महतो एवं पत्नी मनीषा कुमारी ने कटरा के सीओ को आवेदन देकर मदद की फरियाद लगायी है। रोजी-रोटी के तलाश में बहादुर गुजरात के पोरबंदर गया था। वहां पर वह निजी फिशिंग बोट कंपनी में काम करने लगा। वह समुद्र में मछली पकड़ने का काम करता था। इस दौरान वह समुद्र में भटकने के बाद पाकिस्तान के इलाके में पहुंच गया। जासूसी की आशंका में पाकिस्तानी सेना से उसे पकड़ लिया। पाकिस्तान में उसके साथ यातना के आशंका को लेकर परिजन की चिंताएं बढ़ती जा रही है।

जिले के कोई भी न तो अधिकारी एवं न ही सासंद, विधायक इसके लिए कोई पहल नहीं की है। इससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।बहादुर की पत्नी मनीषा कुमारी ने बताया कि

वह नाव से मछली मारने के क्रम में पाकिस्तान क्षेत्र में चले गए हैं। जहां पर उन्हें बंदी बना लिया गया है। मां पार्वती देवी ने कहा कि बहादुर फिशिंग बोट पर गुजरात के पोरबंदर में काम करते थे। समुद्र में भटक जाने के कारण उन्हें पाकिस्तानी सेना ने पकड़ ली है।

बता दें कि औराई विधानसभा क्षेत्र से राजस्व मंत्री राम सूरत राय से भी विनोद महतो ने उचित कदम उठाने की मांग की है।इधर जनप्रतिनिधियों द्वारा अबतक पीड़ित परिवार से अबतक नहीं सुधि नहीं ली है। सीओ ने बताया कि पीड़ित के पिता विनोद महतो ने उनको आवेदन देकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है। हाल में ही बहादुर के बारे में पिता को जानकारी मिली थी।

गायघाट का दिनेश भी है बहादुर के साथ।

बताया जाता है कि गायघाट के कमरथु निवासी दिनेश सहनी भी साथ में हैं। उनके साथ कटरा के बहादुर भी है। इधर दिनेश सहनी के मदद के लिए सासंद अजय निषाद ने पहल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.