- वर्ल्डोमीटर के अनुसार देश में फिलहाल 1 करोड़, 42 लाख 87 हजार 7 सौ 40 मामले हो चुके हैं. वेबसाइट के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में 2 लाख 16 हजार 8 सौ 50 नए मामले आए. वहीं 1183 लोगों की मौ’त हो गई.
- 07:10(IST)मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए अन्य देशों को टीके उपलब्ध कराने के भारत के कदमों की जमकर प्रशंसा की और कहा कि यह इसका एक शानदार उदाहरण है कि बहुपक्षवाद और “वैश्विक गांव” के विचार को किस तरह से क्रियान्वित करना चाहिए. नई दिल्ली में डिजिटल तरीके से आयोजित रायसीना संवाद में ‘बियॉन्ड कोविड: ग्लोबल पब्लिक हेल्थ आफ्टर द पैंडेमिक’ नामक परिचर्चा के एक सत्र में बोलते हुए, शाहिद ने कहा कि महामारी से सीखा पहला और सबसे महत्वपूर्ण सबक बहुपक्षवाद का महत्व है और यह कि ‘‘हम एक वैश्विक गांव हैं और अलग-अलग नहीं रह सकते’’. अन्य देशों को टीके उपलब्ध कराने के लिए भारत की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने बहुपक्षवाद और एक वैश्विक गांव को कैसे काम करना चाहिए, इसका एक उदाहरण बनकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उम्मीद दी है.
- 07:09(IST)PGIMIR ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र को भेजे गए 60 नमूनों में से 70 प्रतिशत में कोविड-19 का ब्रिटिश स्वरूप पाया गया. स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (पीजीआईएमईआर) के निदेशक जगत राम ने यहां एक बयान में कहा, “कोविड-19 के सत्तर प्रतिशत नमूनों में ब्रिटिश स्वरूप पाए गए और 20 प्रतिशत नमूनों में 681 एच प्रकार के वायरस पाए गए.” उन्होंने कहा कि अधिकांश नमूने चंडीगढ़ के थे. उन्होंने कहा कि पीजीआईएमईआर के विषाणु विज्ञान विभाग ने मार्च में नई दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) को कोविड-19 के 60 संक्रमित पाए गए नमूने भेजे थे. निदेशक ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों और गैर-आवश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी. उन्होंने प्राथमिकता वाले समूहों के टीकाकरण की आवश्यकता पर भी बल दिया.
- 07:08(IST)विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में 2,34,452 और नमूनों की जांच की गई. राज्य में अब तक 2,30,36,652 नमूनों की जांच की जा चुकी है. विभाग ने बताया कि राज्य में इस समय 35,87,478 लोग घरों में पृथक-वास में हैं जबकि 27,273 लोग संस्थागत पृथक-वास केन्द्रों में हैं. इसके अनुसार राज्य में इस समय कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 81.3 प्रतिशत है.
- 07:08(IST)विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दिन के दौरान 53,335 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई. अब तक राज्य में 29,59,056 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 6,20,060 हैं. मुंबई में महामारी के 8,209 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 5,53,404 पर पहुंच गई तथा 50 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 12,197 हो गई.
- 07:07(IST)महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61,695 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 36,39,855 पर पहुंच गई जबकि इस महामारी से 349 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 59,153 हो गई है. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. कोविड-19 के एक दिन में सामने आये नये मामलों का अब तक का यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले 11 अप्रैल को 63,294 मामले दर्ज किये गये थे.
- 07:07(IST)राजधानी लखनऊ में एक बार फिर सबसे ज्यादा 5183 नए मरीज मिले हैं. इसके अलावा, प्रयागराज में 1888, वाराणसी में 1859 तथा कानपुर नगर में 1263 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. हालांकि, इसी अवधि में 4222 मरीज ठीक भी हुए हैं. प्रदेश में इस वक्त 129848 मरीजों का उपचार किया जा रहा है.
- 07:07(IST)राज्य में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9480 हो गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा 26 मरीजों की मौत राजधानी लखनऊ में हुई है. इसके अलावा, कानपुर नगर में 10 तथा प्रयागराज और वाराणसी में छह-छह मरीजों की मौत हुई है. बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 22439 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. प्रदेश में किसी एक दिन में नए मरीजों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
- 07:07(IST)उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 22439 नए लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई जोकि अब तक एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं. वहीं, इस घातक वायरस से 104 मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार देर शाम को जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 104 और लोगों की मौ’त हो गई. इससे पहले एक अधिकारी ने 114 लोगों की मौ’त की सूचना दी थी.





Share this post:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email



Leave a Reply