मुंबई. साल 2020 में कोरोना ने टीवी पर उस दौर को वापस लौटा दिया, जिसको आज के बच्चे अपने बड़े-बुजुर्गों से कहानी के रूप में सुना करते थे. ‘महाभारत’, ‘रामायण’ सहित 80-90 के दशक के कई सीरियल्स को लॉकडाउन के दौरान छोटे पर्दे पर फिर से टेलीकास्ट किया गया. अब रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की ‘रामायण (Ramayan)’ स्क्रीन पर फिर वापस लौट रही है. इस खबर से रामायण’ की ‘सीता (Sita)’ यानी दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) काफी खुश हैं. हाल ही में उन्होंने माता सीता के अवतार में अपनी एक तस्वीर भी शेयर अपनी खुशी व्यक्त की है.
पिछले साल टीवी पर प्रसारित हुआ शो ‘रामायण (Ramayan)’एक बार फिर से रीटेलीकास्ट किया जाएगा और इसे लेकर टीवी की सीता यानी दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘बहुत एक्साइटेड हूं, ये शेयर करते हुए कि रामायण इस साल भी छोटे पर्दे पर वापसी हो गई है. रामायण पिछले साल लॉकडाउन के दौरान टेलीकास्ट हुई थी और ऐसा लगता है कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है. ये शो मेरी जिंदगी का ही नहीं बल्कि कई भारतीय परिवारों की जिंदगियों का बड़ा हिस्सा सालों से बना हुआ है.
उन्होंने आगे लिखा ‘आइए हमारे समुदाय का हिस्सा बनिए और आने वाली पीढ़ी के साथ रामयाण का ज्ञान शेयर करिए. स्टार भारत पर देखिए हर रात 7 बजे रामानंद सागर की रामायण’.
फैंस भी इस खबर को सुनकर काफी उत्साहित हैं. उनमें से एक ने लिखा, ‘बता नहीं सकता कि हम कितने खुशकिस्मत हैं कि एक बार फिर इस महान कहानी को देखने जा रहे हैं.
आपको बता दें कि रामानंद सागर की ‘रामायण’ में अरुण गोविल, सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया, अरविंद त्रिवेदी समेत कई दिग्गज स्टार्स शामिल हैं. पिछले साल लोगों ने दूरदर्शन में रामायण देखी थी. इस बार ‘रामायण’ को स्टार भारत पर रिलीज किया गया है.








Leave a Reply