BIHARBreaking NewsSTATE

महाराष्ट्र और गुजरात से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे चलाएगा चार जोड़ी स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे ने गुरुवार को महाराष्ट्र और गुजरात से कम से कम चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है ताकि वहां फंसे बिहार के लोगों को वापस लाया जा सके। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि ये ट्रेनें महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे और सोलापुर से नियमित रूप से चलने वाली कम से कम 30 स्पेशल यात्री ट्रेनों के अलावा हैं।

कोविड-19 के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि की वजह से लगभग 20,000 यात्री महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों से हर दिन बिहार की यात्रा कर रहे हैं। हालांकि रेलवे प्रशासन ने इसके लिए महाराष्ट्र से गर्मियों के मौसम में राज्य की यात्रा करने वाली भीड़ को जिम्मेदार ठहराया है। इस समय बड़ी संख्या में लोग विवाह और अन्य कारणों से अपने मूल स्थानों पर आते हैं।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, ‘रेलवे प्रशासन लोगों से पैनिक बुकिंग से बचने की अपील करता है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे गर्मियों में अधिक ट्रेनें चलाता है।’ सुतार ने कहा कि केवल कंफर्म/ आरक्षण टिकट वाले यात्रियों को ही ट्रेनों में चढ़ने की अनुमति होगी।

महाराष्ट्र और गुजरात से बिहार के लिए चलेंगी 7 जोड़ी ट्रेनें
महाराष्ट्र और गुजरात के शहरों से बिहार के लिए 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इनमें से अधिकतर ट्रेनें पटना के रास्ते बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए चलाई जाएंगी। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पुणे से पटना के रास्ते भागलपुर के लिए गाड़ी संख्या 01427 का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन पुणे से 12, 16 और 20 अप्रैल को खुलेगी, जबकि वापसी में भागलपुर पुणे स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01498 भागलपुर से 13 अप्रैल, 17 अप्रैल और 21 अप्रैल को खुलेगी। ट्रेन का पटना के अलावा बाढ़, किऊल और जमालपुर जंक्शन के बाद भागलपुर में समापन होगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.