Breaking NewsMUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर : SKMCH में सामान्य मरीज की भ’र्ती पर लगी रोक, मुजफ्फरपुर के दो निजी अस्पतालों में बेड फुल, वेटिंग में कई मरीज

मुजफ्फरपुर. स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देश में शहर के दो निजी अस्पतालों में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के भर्ती की व्यवस्था की गयी है. कलमबाग चौक और ब्रह्मपुरा स्थित दोनों अस्पताल में बेड करीब-करीब फुल हो गये हैं. कलमबाग चौक स्थित एक अस्पताल में 23 बेड हैं, जो फुल हो चुके हैं. दो की हालत गं’भीर होने पर वेंटिलेशन पर रखा गया है. यहां 20 से 25 लोग अभी भी भर्ती के लिए इंतजार कर रहे हैं.

वहीं ब्रह्मपुरा स्थित एक नर्सिंग होम में 35 बेड हैं. सभी पर मरीज हैं. गुरूवार को 15 अतिरिक्त बेड का इंतजाम किया जायेगा. इधर, एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ बीएस झा ने बताया कि यहां पहले सामान्य मरीज ही भर्ती हो रहे थे. लेकिन, अब केवल रेफर यानी गं’भीर मरीज ही भर्ती होंगे. मरीज की संख्या में लगातार वृद्धि जारी है. एसकेएमसीएच में अतिरिक्त बेड का इंतजाम कर रखा गया है. चिकित्सक भी 24 घंटे ड्यूटी पर लगाये गये हैं. हर जरूरी दवा उपलब्ध है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.