BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बड़ी खबर : मुजफ्फरपुर में मिले 365 नए सं’क्रमित, कार्यपालक अभियंता और शिक्षक समेत पांच की मौ’त

मुजफ्फरपुर : जिले में गुरुवार को रिकॉर्ड 365 कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता और शिक्षक समेत पांच लोगों की मौ’त हो गई। 30 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 4672 संदिग्धों की कोरोना जांच हुई। इसमें अब तक सबसे ज्यादा संक्र’मित मिले हैं। वहीं एसकेएमसीएच में भर्ती कोल्हुआ के शिक्षक की मौ’त हो गई। अधीक्षक डॉ.बीएस झा ने बताया कि शिक्षक तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थे उनकी गंभीर स्थिति थी। गुरुवार सुबह दम तो’ड़ दिया।

उधर, माड़ीपुर स्थित वैशाली कोविड अस्पताल में बिजली कार्यपालक अभियंता और एक वृद्ध की मौत हो गई। दोनों लोगों को गुरुवार को ही अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। अस्पताल संचालक वरीय मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ.बी.मोहन ने बताया कि दोनों लोग गंभीर अवस्था में आए थे। इलाज शुरू करते ही दोनों ने दम तोड़ दिया। इधर इस बीच गोबरसही इलाके में होम आइसोलेशन में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। बुधवार को प्रसाद हॉॅस्पिटल में भर्ती एक सं’क्रमित की मौ’त हो गई।

सिविल सर्जन डॉ.एसके चौधरी ने तीन मौ’त होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि माड़ीपुर स्थित वैशाली कोविड अस्पताल व गोबरसही में एक-एक और एसकेएमसीएच में एक मौ’त हुई है। इधर गुरुवार को एसकेएमसीएच में 10 और प्रसाद हॉस्पिटल में 17 नए मरीज भर्ती हुए। इस बीच आइसोलेशन में रह रहे 30 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 2032 कोरोना के सक्रिय मामले पाए गए हैं।

रेलवे जंक्शन पर 45 यात्री मिले पॉजिटिव

रेलवे जंक्शन पर गुरुवार को कोरोना जांच के दौरान 45 यात्री पॉजिटिव मिले। इसमें अधिकतर महाराष्ट्र, दिल्ली, अमृतसर व रांची से आए थे। सभी को स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच के बाद दवा देकर होम क्वारंटाइन के लिए भेजा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जंक्शन पर सुबह से ही यात्रियों की जांच की गई। सप्तक्रांति, वैशाली, स्वतंत्रता सेनानी, टाटा छपरा, गोरखपुर हटिया एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी, पवन एक्सप्रेस समेत दो दर्जन ट्रेनों से उतरे यात्रियों का नाम, पता स्वास्थ्य विभाग के कर्मी ने नोट किए। जिन यात्रियों की जांच हुई उनको रिपोर्ट भी साथ ही दी जा रही थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.