Repoted by Deepak
मुजफ्फरपुर। ज़िले के औराई में उत्पाद विभाग की टीम इंस्पेक्टर अभिनव कुमार के नेतृत्व में SI अल्पना कुमारी एवं सशत्र बल के साथ एक टीम गठित कर थाना अंतर्गत बभनगमा पूर्वी गाँव मे बागमती योजना अंतर्गत बांध के पास एक झोपड़ी से अवैध चुलाई श’राब बनाने की फैक्टरी का उ’दभेदन किया गया।घ’टना स्थल से शराब बनाने के उपयोग में लाये जाने वाले गैस सिलेंडर,चूल्हा,डेकची एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया साथ ही 400 लीटर किण्वित गुड़ मिश्रित द्रव को नष्ट किया गया जिसका प्रयोग शरा’ब बनाने हेतु किया जाना था।घटना स्थल से 32 लीटर अवैध चुलाई शराब भी जप्त किया गया।अवै’ध श’राब का फैक्ट्री सुरेश साहनी पे० लालबाबू साहनी का है जिसे घट’ना स्थल से गिर’फ्तार किया गया है।








Leave a Reply