BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : मुजफ्फरपुर DM ने कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश

Repoted by Deepak

मुजफ्फरपुर ।ज़िले में लगातार कोविड 19 के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक की गई।बैठक में कोविड-19 से संबंधित सैम्पलिंग/ जांच,कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, टीकाकरण की स्थिति कंटेनमेंट जोन, पॉजिटिव मरीजों का दैनिक फॉलोअप इत्यादि की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर पूरी तत्परता के साथ कार्य करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि एसकेएमसीएच में कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीज इलाजरत हैं।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया शहर के सभी महत्वपूर्ण नर्सिंग होम के संचालकों की बैठक दो दिन के अंदर बुलाई जाए ताकि वैश्विक महामारी पर नियंत्रण को लेकर उनका अपेक्षित सहयोग लिया जा सके। उक्त बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी उनके साथ विचार विमर्श किया जाएगा।ग्लोकल अस्पताल में 60 बेड की व्यवस्था है जहां माइल्ड to मॉडरेट पेशेंट का इलाज किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास सिकंदरपुर को माइल्ड पेशेंट के लिए 100 बेड की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही बीबीपेट गोदाम को भी जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाएगा जहां न्यूनतम 100 बेड की व्यवस्था की जाएगी। इस हेतु पूर्वी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सहायक समाहर्ता द्वारा ईवीएम गोदाम का विजिट भी किया गया है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि गत वर्ष से अभी तक यानी 14 अप्रैल 2021 तक कुल 956148 जांच की गई।अभी तक कुल 13450 पॉजिटिव मरीज मिले जबकि अभी तक 105 व्यक्तियों की मौत हुई है। वही पिछले एक सप्ताह के रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी गई कि पिछले 7 दिनों में कुल 1514 पॉजिटिव मरीज मिले। बैठक में जानकारी दी गई कि अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में 397 और शहरी क्षेत्रों में 455 कुल 852 कंटेनमेंट जोन बनाए गए। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 124 एवं शहरी क्षेत्र में 329 कुल 453 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 273 और शहरी क्षेत्र में 126 कुल 399 कंटेनमेंट जोन हटा दिए गए है।(डीनोटिफाइड)
बैठक में इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी के द्वारा मास्क अभियान को गति देने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान को और गति दें। बैठक में अपर समाहर्ता आपदा डॉ अजय कुमार, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण अशोक कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी अनिल कुमार दास,सिविल सर्जन मुजफ्फरपुर सहित स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.