गुरुग्राम. दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) के एक ढाबे का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कुक रोटियों पर पर थूक लगा कर उसे पकाते हुए दिख रहा है. वायरल वीडियो (Viral Video) के आधार पर तंदूर पर रोटी बना रहे युवक के खिलाफ सेक्टर 14 थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. गुरुग्राम पुलिस ने शिकायत पर वायरल वीडियो को कब्ज़े में ले तंदूर पर रोटी बना रहे उस्मान मलिक और होटल मालिक मोहम्मद इब्राहिम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर की मामले तफ़्तीश शुरू कर दी है. गौरतलब रहे इससे पहले भी दिल्ली और यूपी के कई हिस्सों में इस तरह के वीडियो वायरल हो चुके हैं.
आरोपियों की पहचान दिल्ली की न्यू सीमापुरी इलाके में रहने वाले मोहम्मद इब्राहिम एवं उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव कुराली निवासी उस्मान मलिक के रूप में की गई. मोहम्मद इब्राहिम ढाबा संचालक है. दोनों के खिलाफ धर्म भ्रष्ट करने और कोरोना जैसी महामारी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है.
दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों को शिकायत मिलने के कुछ ही देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था. उन्हें बुधवार शाम इलाके के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया. प्रारंभिक छानबीन के मुताबिक पीछे 6 महीने से ढाबा संचालित किया जा रहा था. इस तरह की शिकायत आगे न सामने आए इसके लिए इलाके में संचालित सभी ढाबों के ऊपर नजर रखी जाएगी.
दिल्ली में भी सामने आया था ऐसा मामला
बता दें कि इससे पहले राजधानी दिल्ली में तंदूरी रोटी बनाते हुए रोटी पर थूकने का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें भजनपुरा पुलिस ने आरोपी मोहम्मद खालिक को गिरफ्तार कर लिया था. वायरल वीडियो भजनपुरा स्थित मदीना ढाबा का है. इसी ढाबे पर आरोपी तंदूरी रोटी बनाने का काम करता था.








Leave a Reply