मुजफ्फरपुर : बेखौ’फ लुटे’रे हर दिन अहियापुर इलाके में लू’ट, छिन’तई समेत अन्य आप’राधिक वा’रदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, पुलिस की तरफ से अप’राधियों की गि’रफ्तारी के लिए कोई ठो’स का’र्रवाई नहीं की जा रही है। नतीजा अहियापुर में अप’राधियों के हौसले बुलंद हैं। थाने के बगल में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को धता बताते हुए हथियार के बल पर 14 लाख रुपये लूट लिए जाते हैं, लेकिन थाने की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती। यही नहीं सूचना आने के बाद उसे दबाने की कोशिश की जाती है। इस पर अधिकारियों की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। मंगलवार की रात हुई लूट की घटना में पुलिस दूसरे दिन भी कोई नतीजे पर नहीं पहुंची है। इससे उसकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस रिकॉर्ड पर गौर करें तो एक महीने के भीतर अहियापुर में लूटपाट व छिनतई की करीब दर्जनभर घटनाएं हुई हैं। घर के दरवाजे पर चढ़कर अपराधी इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर देते हैं। पुलिस मामला दर्ज करने के अलावा कोई कार्रवाई नहीं करती। गत महीने अहियापुर इलाके में ठीकेदार से एक लाख रुपये लूट लिए गए। अब तक उस मामले में भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसके अलावा और कई घटनाएं दर्ज की गई हैं। इससे प्रतीत हो रहा कि अहियापुर का इलाका अपराधियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित जोन बन गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से दावा किया जाता है कि अधिकतर मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
अहियापर के अलावा सदर, मनियारी और आसपास के इलाकों में लू’टपाट व छिन’तई की कई घट’नाएं हुई हैं, लेकिन अ’पराधियो की गिर’फ्तारी नहीं हो सकी है। गत सप्ताह अहियापुर में बाइकर्स बदमाशों ने छात्रा का पर्स झपट लिया गया था। गत महीने सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हथियार के बल पर सवा लाख रुपये लूट लिए गए। वाहन जांच व गश्ती में तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।








Leave a Reply