BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

सीतामढ़ी : कोविड सेंटर से फ’रार हुआ कोरोना मरीज, हालचाल लेने नहीं आ रहे थे डॉक्टर

SITAMARHI : बिहार में एक ओर कोरोना का सं’क्रमण काफी रफ़्तार से साथ बढ़ रहा है. तो वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक तैयारियों की भी पोल खुल रही है. ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले की है, जहां कोविड सेंटर से एक पॉजिटिव मरीज फरार हो गया. मरीज के भागने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं. 

मामला सीतामढ़ी जिले के आईटीआई कोविड-19 सेंटर का है, जहां से एक कोरोना सं’क्रमित मरीज फरार हो गया. बताया जा रहा है कि इसके बाद पूरे स्वास्थ्य और प्रशासनिक मह’कमें में हड़’कंप मच गई है. सूत्रों की माने तो सं’क्रमित मरीज व्यवस्था से निराश था और डॉक्टर भी कोविड सेंटर में मरीज का हाल-चाल जानने नहीं आ रहे थे, जिसके कारण संक्र’मित मरीज फरार हुआ है.

एक ओर जहां देश में कोरोना का खतरा बढ़ा हुआ है और कोरोना की दूसरी ल’हर जा’नलेवा बन कर सामने आई हुई है. ऐसे में सीतामढ़ी कोविड-19 सेंटर से संक्रमित मरीज का भागना खतरे को न्योता देने से कम नहीं है. ये बड़ी लापरवाही कोरोना से लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर रहा है. संबंधित पदाधिकारी ने कहा है कि वरीय पदाधिकारी और थाने को इसकी सूचना दे दी गई है. हालांकि अब तक कोरोना संक्र”मित मरीज पकड़ा नहीं गया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.