Breaking NewsNational

वैक्सीन लगवाओ मुफ्त बियर पाओ, जागरूकता बढ़ाने को कंपनियां दे रही हैं ऑफर

दिल्ली. कोरोना वायरस के खात्मे के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है. ऐसा जानकारों का कहना है. अब जब यह महामारी एक बार फिर दुनिया पर कहर बरपा रही है, तो टीका लगाना और भी जरूरी हो गया है. हालांकि, पहली लहर से तुलना करें, तो अब हमारे पास दूसरी लहर (Coronavirus Second Wave) का सामना करने के लिए वैक्सीन मौजूद है. लेकिन लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर अभी भी संशय पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है.

वैक्सीन सेंटर्स पर कम संख्या में लाभार्थी पहुंच रहे हैं. अब इस परेशानी से निजात पाने के लिए उन्हें नए-नए लालच दिए जा रहे हैं. हालात यह हैं कि वैक्सीन लगवाने के लिए सोने से लेकर मुफ्त खाने तक की व्यवस्था की जा रही है. ये हाल केवल भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों के हैं. जहां सरकारें लगातार वैक्सिनेशन रेट बढ़ाने की कोशिश में हैं.


भारत
गुजरात के राजकोट की एक संस्था जान विजन वैक्सीन लगवाने वालों को मुफ्त भोजन करा रही है. शहर के ही एक स्वर्णकार समुदाय टीका लगवाने वाली महिलाओं को सोने की नाक की पिन और पुरुषों को हैंड ब्लैंडर दे रही है. मेहसाणा में कार कारखाना में सर्विसिंग कराने पर आपको लेबर चार्ज नहीं देना होगा. साथ ही कार से जुड़ी चीजें खरीदने पर 10 फीसदी छूट मिलेगी. हालांकि, इसका फायदा उठाने के लिए आपको वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाना होगा. राज्य के एक और प्रमुख शहर वडोदरा में स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले कमलेश शाह वैक्सीन लगवाने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं.

अब बाकी दुनिया में इस तरह की कई स्कीम जारी हैं

डोनट बनाने वाली कंपनी क्रिस्पी क्रेम कोविड-19 वैक्सिनेशन कार्ड रखने वालों को मुफ्त ग्लेज्ड डोनट दे रहे हैं.

स्टेपल्स पूरे अमेरिका में वैक्सीन कार्ड का मुफ्त में लेमिनेशन कराने की सुविधा दे रहा है. कंपनी का यह ऑफर 1 मई तक वैध है.

सैम्युअल एडम्स कंपनी ने वैक्सीन लगवाने वालों को मुफ्त बीयर पिलाने का फैसला किया है. 12 अप्रैल के बाद कंपनी सोशल मीडिया पर सर्टिफिकेट शेयर करने वाले पहले 10 हजार लोगों को बीयर पिलाएगी. हालांकि, इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपकी उम्र 21 साल से ज्यादा होना जरूरी है.

ई-कॉमर्स कंपनी ड्रॉप उन लोगों को 50 डॉलर का क्रेडिट दे रही है, जो वैक्सीन सेल्फी लेकर ड्रॉपकोविड हैशटेग के साथ उसे शेयर कर रहे हैं और इंस्टाग्राम पर कंपनी को टैग कर रहे हैं. ग्राहक इस क्रेडिट को अमेजन, उबर पर ले सकते हैं.

फ्लैटस्टिक पब के ब्रैंडन रॉबिन्सन ने शॉट फॉर शॉट का शुरुआत की है. इसके तहत कोविड वैक्सीन वालों को मिनी गोल्फ और शफलबोर्ड का मुफ्त गेम का ऑफर दे रही है.

Input : News18

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.