Breaking News

नौकरी के लिए निकली बंपर बहाली, अभी करें अप्लाई, 60 हजार से 2 लाख तक मिलेगा वेतन

बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के लिए एमसीएल एक खुशखबरी लेकर आई है. चिकित्सा में रूचि रखने वाले अभ्यार्तियो के लिए अच्छी खबर है. महानदी कोल्फ़ील्ड्स लिमिटेड यानी कि एमसीएल सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट, सीनियर मेडिकल ऑफिसर और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए बंपर बहाली निकाली है. नौकरी पाने वाले युवाओं को 60 हजार से 2 लाख तक वेतन दिया जायेगा. 











महानदी कोल्फ़ील्ड्स लिमिटेड (MCL) ने 70 पदो पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट, सीनियर मेडिकल ऑफिसर (GDMO) और सीनियर मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को योग्यता और पद के अनुसार 60 हजार से 2 लाख तक के वेतन प्रतिमाह मिल सकते हैं.









आपको बता दें कि एमसीएल यानि कि महानदी कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड की एक उपकंपनी है, जो भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अधीन में आती है. यहां सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट के लिए 40, सीनियर मेडिकल ऑफिसर के 28 और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए दो पदों पर बहाली निकाली गई है. 

इस वैकेंसी के लिए जनरल वर्ग के सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट पद के लिए उम्र सीमा 42 साल रखी गई है. सीनियर मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) के लिए उम्रसीमा वर्ष तय की गई है. इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, आरक्षण आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया आदि जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.mahanadicoal.in पर या www.coalindia.in के करिअर सेक्शन पर जाकर देख सकते हैं. 

आपको बता दें कि उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के द्वारा किया जायेगा. इसके लिए उम्मीदवारों को दिए हुए पते पर ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ पहुंचना है. यदि किसी उम्मीदवारों के पास योग्यता के अनुसार दस्तावेज नहीं है तो उन उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा. उम्मीदवारों को पहले एक आवेदन डाक पते पर भी भेजना होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.