BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : कलश शोभा यात्रा के साथ लदौर मंदिर में नवरात्र पूजा शुरू, भक्तिमय हुआ माहौल

Repoted by Deepak

गायघाट | मंगलवार को लदौर दुर्गा मंदिर में चैती नवरात्र में कलश स्थापना को लेकर 351 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई। कुंवारी कन्याओं ने यज्ञ स्थल से चलकर रजुआ नदी के संगम घाट से कलश में पवित्र जल भरा। फिर वहां से धूमधाम से शोभायात्रा निकली जाे गांवो का परिक्रमा करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुन पर दुर्गा है मेरी मां अंबे है मेरी मां, जय शेरावाली की, हर हर महादेव, जय शिव शंकर के नारे लगा रहे थे। श्रद्धालु को पेयजल देने की व्यवस्था भी आयोजन समिति के सदस्य ने की थी।

नवरात्र पर्व की सफलता में मुखिया दीपक झा ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव को लेकर कोविड गाईडलाईन का पालन करते हुए यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पैक्स अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, सौरव झा, गोपाल झा, गोविंद झा, केशव झा के साथ समस्त ग्रामवासी लगे हुए हैं।

कलश स्थापन के साथ चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया। इसे लेकर जिले में जगह-जगह पूजा समितियों द्वारा धूमधाम से कलश शोभायात्रा निकाली गई। चैत्र नवरात्र काे लेकर 10 दिनाें तक वातावरण भक्तिमय रहेगा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.