BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

मुंबई से आई कर्मभूमि एक्सप्रेस में 183 पैसेंजर्स में छह मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा ह’ड़कंप

सीतामढ़ी। कोरोना के डर से मायानगरी का मोह माया और रोजी-रोजगार छोड़ घर वापसी करने वाले प्रवासियों को लेकर एक ट्रेन सोमवार को यहां पहुंची। कर्मभूमि एक्सप्रेस से अपनी जन्मभूमि पर उतरने वाले सभी यात्रियों की स्टेशन पर ही कोविड जांच की गई। ट्रेन में कुल 183 यात्री सवार थे जिनमें छह यात्री कोरोना संक्र’मित पाए गए हैं। ट्रेन में सवार यात्रियों के कोरोना सं’क्रमित पाए जाने की सूचना के बाद स्टेशन पर ह’ड़कंप मच गया। ट्रेन के पहुंचने को लेकर रेल प्रशासन व जिला प्रशासन सुबह से ही हाई अ’लर्ट पर था। इसके तुरंत बाद डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने बैठक बुलाई। वैक्सीनेशन, ट्रेसिग, टेस्टिग, मास्क चेकिग आदि की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को अलर्ट करते हुए एहतियातन कदम सख्ती से उठाने के आदेश दिए। उधर, ट्रेन के पहुंचने के समय अवसर पर वरीय अधिकारी कोविड महेश कुमार दास, एसडीओ राकेश कुमार, एसडीपीओ रमाकांत उपाध्याय, ओएसडी विकास कुमार, स्टेशन अधीक्षक मदन प्रसाद, उप स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, वाणिज्य निरीक्षक, आरपीएफ कमांडर अनिता कुमारी, रेल थानाध्यक्ष राज कुमार राम आदि उपस्थित थे।

पॉजिटिव लोगों को इलाज में और निगेटिव होम क्वारंटाइन

डीपीआरओ परिमल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को तुरंत कोविड डेडिकेटेड हेल्थ सेन्टर में भेज दिया गया। महिला आईटीआई स्थित कोविड डेडिकेटेड हेल्थ सेंटर सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त है। उसमें 200 बेड हैं। जिसमे ऑक्सिजन की व्यवस्था के साथ-साथ दो वेंटिलेटर भी उपलब्ध है। ट्रेन नंबर 02546 मुंबई से सीतामढ़ी होते रक्सौल जाती है। इस ट्रेन से कुल 183 यात्री सीतामढ़ी में उतरे। ट्रेन आने के पूर्व पूरे स्टेशन परिसर को सैनिटाइज किया गया था। चार मेडिकल टीम तैनात थी। वही पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल, एंबुलेंस आदि तैनात थे। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिग भी की गई। साथ ही उनके समान को सैनिटाइज किया गया। शेष सभी कोरोना निगेटिव यात्रियों को सर्टिफिकेट देकर कोविड गाइडलाइन के निर्देश के आलोक में अपने घर पर ही कोरेन्टीन में रहने के लिए निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.