Breaking NewsGUJARATSTATE

11 दिन की बच्ची कोरोना सं’क्रमित, दिये गये रेमडेसिवीर के इंजेक्शन

गुजरात स्थित सूरत में संभवत: सबसे कम उम्र के कोविड -19 रोगी, 12 दिन की एक नवजात लड़की अपने जन्म के पांचवें दिन से ही खतरनाक कोरोनोवायरस संक्रमण का सामना कर रही है. डॉक्टरों को संदेह है कि नवजात को मां के संपर्क में आने के बाद सं’क्रमण हुआ.

 अमरोली क्षेत्र की एक 30 वर्षीय महिला को 1 अप्रैल क

अमरोली क्षेत्र की एक 30 वर्षीय महिला को 1 अप्रैल को डिलीवरी के लिए डायमंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसी दिन उसने बच्ची को जन्म दिया.

 अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अल्पेश सिं

अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अल्पेश सिंधवी ने कहा कि जन्म के समय शिशु को सांस लेने में दिक्कत थी. यह सामान्य है और आम तौर पर कई बच्चों में देखा जाता हैय इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया था, जबकि मां को छुट्टी दे दी गई थी.

 शिशु को 5 अप्रैल तक अपनी मां के दूध के बजाय फार्म�

शिशु को 5 अप्रैल तक अपनी मां के दूध के बजाय फार्मूला फीड दिया गया. सिंधवी ने कहा कि 5 अप्रैल को, जब बच्चे की स्थिति में सुधार हुआ, तो हमने मां बुलाया ताकि वह उसे दूध पिला सके. 6 अप्रैल के दिन बच्ची को सांस लेने में तकलीफ हुई और फिर हमने एक्स-रे करवाया.

 सिंधवी ने कहा, '6 अप्रैल को फेफड़े साफ थे, लेकिन अ�

सिंधवी ने कहा, ‘6 अप्रैल को फेफड़े साफ थे, लेकिन अगले दिन एक्स-रे में एक बड़ी सफेद जगह दिखी जहां संक्रमण फैला हुआ था.’ बाद में एंटीजेन टेस्ट किया गया जिसमें नवजात पॉजिटिव पाया गया. से तब से वेंटिलेटर पर रखा गया है और उसे रेमेडिसविर इंजेक्शन दिया गया है. हम प्लाज्मा ट्रीटमेंट के लिए भी योजना बना रहे हैं.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.