BIHARBreaking NewsSTATE

तेजप्रताप का पीएम मोदी-अमित शाह पर निशाना, पूछा- मोटा भाई-साहिब, झोला उठाकर कब निकलोगे?

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच चौथे चरण के लिए मतदान खत्म हो चुका है। 373 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। मतदान खत्म होने के बाद राजद नेता तेजप्रताप यादव ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करके पूछा है कि मोटा भाई-साहिब, झोला उठाकर कब निकलोगे?

तेज प्रताप ने ट्वीट कर कहा, ‘मोटा भाई- साहिब, झोला उठाकर कब निकलोगे..? साहिब- रुकिए तो, थोड़ा भारी तो होने दीजिए..! खाली लेकर जाएंगे क्या..?’ बता दें कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के कहने पर पार्टी ने बंगाल में बिना शर्त तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को समर्थन दिया हुआ है।

पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान कूचबिहार में हिंसा हुई। इस दौरान चार लोगों की फायरिंग में मौत हो गई। चुनाव आयोग ने हिंसा के बाद कड़े कदम उठाए हैं। आयोग ने शनिवार को बंगाल में जारी विधानसभा चुनावों के दौरान कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। चुनाव आयोग ने कानून-व्यवस्था की स्थिति के और बिगड़ने की आशंका से बचने के लिए कूचबिहार में अगले 72 घंटों तक नेताओं के प्रवेश पर रोक लगाई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.