BIHARBreaking NewsSTATE

रिटायर्ड डीटीओ, 12 साल की बच्ची समेत तीन की कोरोना से मौ’त, तीनों की ला’श को कोविड पॉलीपैक में सील कर परिजनों को सौंपा

भागलपुर के रिटायर्ड डीटीओ (जिला यक्ष्मा पदाधिकारी), बांका जिले की 12 साल की बच्ची समेत तीन कोरोना मरीजों की मौ’त मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी। तीनों की ला’श को कोविड पॉलीपैक में सील करने बाद परिजनों को सौंप दिया गया। 

भागलपुर जिले के घोघा के मूल निवासी 80 वर्षीय चिकित्सक (रिटायर्ड डीटीओ) सेवानिवृत्ति के बाद आदमपुर स्थित सूर्या अपार्टमेंट में रहते थे। इनमें कोरोना का लक्षण पाये जाने के बाद दस अप्रैल की आधी रात 12 बजे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मायागंज अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि इनकी कोरोना जांच की गयी तो वे पॉजिटिव पाये गये। इसके बाद इनकी हालत को गं’भीर मानते हुए तत्काल उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार की शाम में इनकी मौत हो गयी। 

बांका की बच्ची व गोड्डा के बुजुर्ग की मौत
इसी क्रम में बांका जिले की 12 साल की बच्ची व गोड्डा जिले के अधेड़ की मौत मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी। हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 12 साल की बच्ची को छह अप्रैल को मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वह बांका में ही कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी तो उसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार को अलसुबह दो बजे उसकी मौत हो गयी। इसी तरह झारखंड प्रदेश के गोड्डा जिला निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग को कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें सात अप्रैल को दोपहर 12:05 बजे मायागंज अस्पताल के आईसीयू में डॉ. अविलेष कुमार की यूनिट में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी रविवार को दोपहर 12:10 बजे मौत हो गयी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.