BIHARBreaking NewsPATNASTATE

अनोखा डिवाइस; अब ‘चूड़ियां’ करेंगी महिलाओं की सुरक्षा, छूते ही पुलिस को पहुंच जाएगी सूचना, देखें…

देश के कई हिस्सों में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं की आबरू के साथ हो रहे खि’लवाड़ से इनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. बेटियों की सुरक्षा भी अब डिबेट का मु’द्दा बन गया है. हर तरफ से सुरक्षा तंत्र विकसित करने को लेकर सुझाव आ रहे हैं. इसी को देखते हुए पटना के एक युवक ने बेटियों की सुरक्षा की दृष्टि से एक डिवाइस ही तैयार कर लिया है.दरअसल अब तक चूड़ियां और ब्रेसलेट लड़कियों और महिलाओं के लिए श्रृंगार का साधन था पर पटना के शाजिब खान नाम के युवा ने श्रृंगार के इस साधन को बे’टियों के लिए सुरक्षा कवच बना दिया है.

शाजिब ने ब्रेसलेट से दिखने वाले इस डिवाइस का नाम ‘शॉकलेट’ रखा है. अपने नाम के जैसा ही ‘शॉकलेट’ डिवाइस उन अ’पराधियों को ‘शॉ’क’ देगा, जिनकी बेटियों पर बु’री नजर होगी.शाजिब कहते हैं दो साल पहले उन्होंने पहली बार ऐसी किसी डिवाइस के बारे में सोचा था. हालांकि वह कारगर नहीं हो पाया था, लेकिन अब ये प्रोजेक्ट फाइनल स्टेज में है. शाजिब मानते हैं कि इस ‘शॉ’कलेट’ डिवाइस में जो खूबियां है वो बेटियों की सुरक्षा की लिहाज से अहम हैं.इस डिवाइस कि खा’सियत ये है कि जब भी कोई ख’तरा होगा तो ये डिवाइस न सिर्फ ख’तरे की घं’टी यानि अलार्म बजाएगा बल्कि गल’त भाव से छू’ने वालों को ‘शॉ’क’ भी देगा.

वहीं, इमरजेंसी में नंबरों के साथ नजदीकी पुलिस स्टेशन को संदेश भी भेजेगा.बता दें कि शाजिब इससे पहले अपने किसी अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे. पर देश में बेटियों के खि’लाफ बढ़ती घ’टनाओं के साथ-साथ अपनी खुद की बहन की सुरक्षा के बारे में सोचकर उन्होंने इस डिवाइस को तैयार किया है. इस डिवाइस को 2020 में लांच करने का प्लान है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.