नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में कोरोना (COVID-19) के बढ़ते प्रकोप के कारण गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में भी नाइट क’र्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है. जिला प्रशासन ने 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट क’र्फ्यू का ऐलान किया है. इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज और इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे. प्रशासन ने अपने निर्देश में साफ कहा है कि इस दौरान जरूरी सेवाएं बाधित नहीं होंगी. इस दौरान जो परीक्षाएं पड़ रही है वो प्रोटोकॉल के मुताबिक ली जाएंगी. वहीं लोगों को कोरोना गाइडलाइन और मास्क का इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई है.
गाजियाबाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय की ओर से नाइट क’र्फ्यू के साथ ही सभी शिक्षण संस्थाओं (Educational Institutions) को आगामी 17 अप्रैल तक बंद करने का आदेश दिया गया है. साथ ही कहा है कि जिन शिक्षण संस्थानों में परीक्षाएं या प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही हैं वे तय शेड्यूल के अनुसार चलती रहेंगी और परीक्षा के दिन संबंधित शिक्षा संस्थान खोला जा सकेगा.








Leave a Reply