मुज़फ़्फ़रपुर 06 अप्रैल 2021,
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य होने पर हमें गर्व – सुरेश कुमार शर्मा
—————————————————
भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने स्पीकर चौक स्थित कार्यालय में भाजपा का झंडा फहराया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा प्रकट की ।
सुरेश कुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसका सदस्य होना हर एक कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है ।डॉश्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को पूरा कर रही है भाजपा। हिन्दुस्तान को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए पूरा भाजपा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एकजुट खड़ा हैं । आज उसी क्रम में नरेंद्र मोदी की सरकार देश को विश्वगुरु बनाने की ओर कार्य कर रही है l उन्होंने कहा कि सिर्फ कार्यकर्ताओ के लगन और मेहनत से भाजपा दो सीट से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है ।
इस असवर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ नरेंद्र कुमार सिंह,प्रो लाल मोहन प्रसाद सिंह, शम्भूनाथ प्रसाद ,अवधेश सिंह,आनंद चौधरी,नागेन्द्र प्रसाद,जयनंदन शर्मा को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।
वही पूर्व मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा का संबोधन भी सुना ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व उप महापौर विवेक कुमार,शशांक शेखर,सी पी सिंह , प्रमोद शर्मा, ए एन सिंह आजाद , लक्ष्मी प्रसाद ,अर्जुन राम,अधिराज किशोर, कमलाबती देवी, आनंद कुमार, चंदन कुमार, संजीव कुमार, वंदना शर्मा , परिमल कुमार, आलोक वर्मा, दिवाकर झा,महत जी, रंजन ओझा आदि उपस्थित हुए ।













Comment here