Breaking NewsHIMACHAL PRADESH

शादी में सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की इजाजत

शिमला. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कोरोना (COVID-19) के बढ़ते मामलों के बाद एक बार फिर सख्ती शुरू कर दी गई है. प्रशासन ने शादियों (Marriage) और अंतिम संस्कार में ज्यादा लोगों के शामिल होने पर रोक लगा दी है. शादियो में इंडोर केवल 50 लोगों के शामिल होने अब अनुमति दी जाएगी. जबकि बाहर की वेडिंग में 200 लोगों शामिल हो सकते हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वर्णिम रथ यात्रा भी स्थगित कर दी गई है. आगामी आदेश तक ये नियम लागू करेंगे. सीएम जयराम ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग के साथ हुई बैठक में ये फैसले लिए हैं.

इनपुट : न्यूज़ 18 हिंदी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.