BIHARBreaking NewsMADHUBANISTATE

मधुबनी नरसं’हार के पी’ड़ितों से मिले तेजस्वी, बोले.. रक्षक ही रावण बने बैठे हैं

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी ह’त्याकां’ड के बाद बिहार में सियासत भी उफान पर है. पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे से लौटने के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधुबनी नरसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे हैं. तेजस्वी यादव ने मधुबनी के एसपी और डीएसपी को तत्काल हटाने की मांग की है. तेजस्वी ने कहा कि जब तक ये दोनों अधिकारी मधुबनी में टिके रहेंगे. इस मामले की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है. क्योंकि रक्षक ही रावण बने बैठे हैं.

मंगलवार को मधुबनी पहुंचे तेजस्वी यादव ने महमदपुर गांव जाकर मृ’तकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्होंने न्याय दिलाने का भरोसा दिया. तेजस्वी ने कहा कि होली के दिन रावण सेना नाम से संगठन चलाने वालों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. इसके पीछे प्रवीण नाम का एक गुं’डा है. जिसके खि’लाफ कई मामले सामने आये हैं लेकिन उसका सांठगांठ सीएम नीतीश के अधि’कारियों के साथ है. वह अफसरों के साथ उठता-बैठता है. 

तेजस्वी ने कहा कि घटना के दिन मृ’तकों के परिजनों ने एसपी को फोन कर इसकी सूचना दी. लेकिन कोई भी पुलिसवाला नहीं पहुंचा. एक ही घर की तीन-तीन महिलाएं विधवा हो गईं. लेकिन किसी भी पुलिसवाले ने साथ नहीं दिया. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने डीजीपी से बात की. लेकिन लोगों को एक बात समझनी चाहिए कि जब तक एसपी और डीएसपी को हटाया नहीं जायेगा तब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा. 

गौरतलब हो कि मधुबनी कांड के बाद विपक्ष खासतौर पर आरजेडी नीतीश सरकार पर लगातार तीखे हमले कर रही है. मंगलवार को तेजस्वी ने मधुबनी कांड को लेकर ट्वीट भी किया और बिहार सरकार के साथ पुलिस को भी घेरा है. यहां तक की तेजस्वी ने नीतीश सरकार की तुलना राक्षस राज से कर दी. उन्होंने कहा कि बिहार में रावण सेना नाम से संगठन चल रहा है. बिहार में अब राक्षस राज आ गया है.

आपको बता दें कि मधुबनी के बेनीपट्टी थाने के महम्मदपुर गांव में होली के दिन 5 लोगों की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी गई थी. SP डॉ. सत्यप्रकाश ने सोमवार को कहा कि घटना के बाद फॉरेंसिक टीम के नहीं पहुंचने के बाद उन्होंने स्थानीय स्तर पर घट’नास्थल पर मौजूद सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर जांच के लिए लैब में भेज दिया है, जहां से अभी रिपोर्ट नहीं आई है.

उधर नामजद अभियुक्तों की खोज में पुलिस टीम संभावित स्थलों पर छापेमा’री कर रही है. प्रशासन की मौजूदगी में घटना के मुख्य अभियुक्त प्रवीन झा और नवीन झा के घर कुर्की-जब्ती हो चुकी है. शेष आठ अभियुक्तों के घर पर नोटिस चिपका दी गई है. आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने मधुबनी के डीएसपी के साथ इस ह’त्याकां’ड के मुख्य अभियुक्त प्रवीन झा की कई तस्वीरों को मीडिया के सामने रखा. उन्होंने बताया कि इस तस्वीर में मधुबनी के एसडीओ भी हैं. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिरकार पी’ड़ित परिवार को न्याय कैसे मिलेगा. सीएम नीतीश बताएं कि क्या यही न्याय के साथ विकास है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.