PATNA: बंगाल चुनाव प्रचार से पटना लौटते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बंगाल के अंदर जो रुझान दिख रहा है उसमें साफ है कि दीदी की सरकार एक बार फिर से बन रही .है तेजस्वी यादव ने कहा कि बंगाल के अंदर बिहारी मूल के रहने वाले लोगों के अंदर भाजपा को लेकर काफी गु’स्सा है और वे सब एकजुट होकर ममता दीदी को समर्थन दे रहे हैं.
इसके बाद मधुबनी ह’त्याकां’ड पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर ह’मला बोलते हुए कहा कि आखिर अब तक मुख्य आ’रोपी को क्यों नहीं गिर’फ्तार किया गया. तेजस्वी यादव ने कहा कि वहां पर प्रशासन किस तरीके से विफल है यह दिख रहा है. इससे साफ पता चलता है कि नीतीश कुमार फेल मुख्यमंत्री हैं. वहां पर रावण के नाम पर संगठन बनाकर काम किए जा रहे थे और प्रशासन को यह पता ही नहीं है. यह साफ दिखाता है प्रशासन फेल है. हम सब जानते हैं कि यह रावण कौन है.यह तो बुराई का प्रतीक है, जिसे दशहरा में जलाया जाता है और इसी की नाम पर संगठन चलाया जा रहा है.
तेजस्वी ने नवादा में जह’रीली श’राब से हुई मौ’त पर भी नीतीश सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर कब घ’टना के मुख्य आरोपी गिर’फ्तार होंगे. या फिर सीएम इसपर कुछ बोलेंगे भी या नहीं. उनके पास तो शब्द ही नहीं है बोलने के लिए.









Leave a Reply