Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

कोरोना पॉजिटिव आदित्य नारायण ने हॉस्पिटल से भेजा पिता को मैसेज, कहा- ‘मेरे लिए प्रार्थना करें’

नई दिल्ली. बॉलीवुड इन दिनों कोरोना वायरस की जबरदस्त चपेट में आता दिख रहा है. एक्टर अक्षय कुमार, गोविंदा सहित कई सितारे इन दिनों कोरोना पॉजिटिव हैं. वहीं, शनिवार को उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwal) भी कोरोना की चपेट में आ गए थे. अब खबर आ रही है कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आदित्य नारायण हॉस्पिटल में भर्ती हो गए हैं और अपने अपने पिता को संदेश भेज कहा है कि उनके लिए प्रार्थना करें.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उदित नारायण ने अपने बेटे और बहू का हेल्थ अपडेट दिया है. उदित ने कहा कि आदित्य का उन्हें मैसेज आया था कि वह अब अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. उन्होंने कहा कि आदित्य ने खुद को अस्पताल में एडमिट कर लिया है, लेकिन उनकी तबीयत ठीक है. वहीं, बहू के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि श्वेता अभी अस्पताल में एडमिट नहीं हुई हैं. वह घर पर ही क्वरांटीन पर हैं. मुझे आदित्य का मैसेज आया था कि पापा मेरी चिंता मत करिए. मैं ठीक हूं. मेरे लिए प्रार्थना करें.

बता दें, बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और इंडियन आइडल 12 के होस्ट आदित्य नारायण ने शनिवार को ही एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी थी कि वह और उनकी पत्नी दोनों कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘सभी को नमस्कार! दुर्भाग्य से, मेरी पत्नी श्वेता और मैंने कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है और संगरोध में हैं. कृपया सुरक्षित रहें, प्रोटोकॉल का पालन जारी रखें और हमें अपनी प्रार्थनाओं में रखें. यह भी गुजर जाएगा.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.